बंद करना

    एक भारत श्रेष्ठ भारत

    पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बलरामपुर में अप्रैल माह से लेकर जनवरी माह तक विभिन्न कार्यक्रम एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत करवाए गए।
    अप्रैल माह में विद्यालय स्तर पर मेघालय से संबंधित गीत एवं वाध्य गायन का आयोजन किया गया।
    जून माह में मेघालय के लोक नृत्य का विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    जुलाई माह में गारो खासी भाषाओं पर आधारित छात्रों को वाक्य लिखने एवं बोलने के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई।
    अगस्त माह में क्लस्टर स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकगीत लोक नृत्य तथा मेघालय पर आधारित समूह गीत का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त कलस्टर स्तर पर प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें मेघालय से संबंधित विभिन्न विषयों को प्रदर्शित किया गया।
    सितंबर माह में मेघालय राज्य के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की गई।
    कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं द्वारा भरतनाट्यम शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा लोक नृत्य गरबा भी प्रस्तुत किया गया।
    इसके अतिरिक्त लोकगीत 2D और 3D कला, टॉय मेकिंग से संबंधित गतिविधियों में भी छात्राओं द्वारा भाग लिया गया।
    समूह लोकगीत एवं लोक – नृत्य जिसका थीम मेघालय था उसकी भी छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुति दी गई।
    अक्टूबर माह में राष्ट्रीय एकता दिवस तथा सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई तथा छात्रों द्वारा विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया गया।
    नवंबर माह में मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्यों तथा संविधान के प्रस्तावना के बारे में छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण वाद विवाद निबंध लेखन तथा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रमों में भाग लिया गया।
    एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बलरामपुर के छात्रों द्वारा विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से मेघालय के विद्यार्थिओं के साथ सामाजिक सांस्कृतिक त्यौहार एवं वेश भूषा खानपान लोकगीत एवं लोकनृत्य एवं अन्य विषयों पर विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से जानकारी का आदान – प्रदान किया गया तथा आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से सम्बंधित पेंटिंग एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |.

    फोटो गैलरी